बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति एवं छात्र युवा दल की ओर से रविवार को वार्ड नंबर सात सुर्तीहट्टा के निर्मली कुंड के पास सफाई कर लोगों को जागरूक किया गया।
संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ बस्ती सुंदर बस्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य बस्ती को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। छात्र युवा दल जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि 27 अप्रैल से यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। छात्र युवा दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी रोहन श्रीवास्तव ने शहर को साफ-सुथरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमें अपने आसपास की सफाई करनी होगी। सभासद रवि पासवान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस दौरान ऋषि मिश्रा, विनय कुमार राजपूत, प्रशांत त्रिपाठी, प्रिंस श्रीवास्तव, बच्चू लाल निषाद, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।