सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने कुदरहा विकास खंड के छरदही में चल रहे नीर निर्मल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइप लाइन, सामुदायिक बैठक, वाल राइटिंग, जन जागरूकता और स्वच्छता के साथ ही चल रहे कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ किया। सीडीओ ने कहा कि परियोजना को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, जिससे सरकार की मंशानुरूप ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
ग्राम एवं उद्योग विकास समिति के प्रबंधक राम सिंह ने सीडीओ को परियोजना की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बताया कि परियोजना के अनुरूप त्वरित गति से कार्य कराया जा रहा है और समय सीमा के भीतर ग्रामीणों को पाइप लाइन के जरिए घर-घर टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने लगेगा। बताया कि कुदरहा विकास खण्ड के छरदही, कुदरहा, वैसिया कला और जिभियांव में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। सीडीओ ने परियोजना के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मलिक मोहम्मद असलम, जल निगम के अधिशासी अभियंता विशेसर प्रसाद, सलाहकार भूपेश दूबे, रितेश पांडेय, राजकुमार सिंह, दीन दयाल दूबे, ग्राम प्रधान अखिलेश गिरी, अशोक कुमार सिंह, सुनीता देवी, सौरभ दूबे, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।