बस्ती। निपुण भारत मिशन अभियान के तहत बच्चों की परख के लिए निपुण परीक्षा कराई जा रही है। 29 व 30 नवंबर को जिले के 2074 परिषदीय और 13 कस्तूरबा विद्यालयों में यह परीक्षा होगी। इसको लेकर स्कूलों में बच्चों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देने की तैयारी कराई जा रही है।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने निपुण परीक्षा को लेकर समय सारिणी के साथ ही दिशा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें 2464 परिषदीय स्कूलों से 3.5 लाख से अधिक बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा देते समय ओएमआर शीट भरने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बच्चों को पहले से ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। ओएमआर शीट केवल काले बॉल पेन से भरनी होगी। निपुण परीक्षा को लेकर डीएम भी गंभीर हैं। इसमें लापरवाही पर सभी बीईओ के वेतन रोकने का निर्देश भी दे चुके हैं। ओएमआर शीट तीन प्रकार की होगी। कक्षा एक से तीन, चार से पांच व छह से आठ तक ओएमआर शीट का प्रारूप अलग-अलग होगा। सीलबंद लिफाफे तीन दिन पहले ब्लॉक संसाधन पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उसको परीक्षा से 15 मिनट पहले ही खोला जा सकेगा। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की ओर से नौ अंकों की आईडी क्रमांक प्रेरणा पोर्टल से डाउनलोड कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र तो छात्र-छात्राओं को साथ ले जाने की इजाजत होगी। मूल्यांकन के बाद उत्तर पुस्तिकाएं दो माह तक विद्यालय में सुरक्षित रखनी होंगी। इस संबंध में बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहे इसके लिए परीक्षा को लेकर स्कूलों में लगातार तैयारियां की जा रही है। परीक्षा का परिणाम बेहतर रहे इसके लिए पहले से ही अभ्यास कराया जा रहा है।