फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो थानेदारों समेत नौ पुलिसकर्मियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए दो निरीक्षक समेत नौ लोगों की तैनाती में फेरबदल किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष हर्रैया निरीक्षक तहसीलदार सिंह को वहां से हटाकर एसपी का पीआरओ बनाया गया है। उनकी जगह पर पीआरओ पद पर तैनात संजय कुमार को हर्रैया थानाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार को रुधौली थाने में भेजा गया है। उनकी जगह पर डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को छावनी का नया थानेदार बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक बृजानंद सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी डायल 112 बनाया गया है।
उप निरीक्षक राजकुमार पटेल को चौकी प्रभारी रोडवेज (कोतवाली) से चौकी प्रभारी विशुनपुरवा (रुधौली थाना) के पद पर भेजा गया है। जबकि विशुनपुरवा के चौकी इंचार्ज जय विंद यादव को रोडवेज का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उपनिरीक्षक जालंधर प्रसाद को पुलिस लाइंस से चौकी इंचार्ज महादेवा (लालगंज थाना) की जिम्मेदारी मिली है। उप निरीक्षक मधुसूदन यादव को पुलिस लाइंस से वॉल्टरगंज थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें