बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव में दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण एक राय होकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर उनके घर पर धावा बोल दिए। इस दौरान उन्हें और परिवार को मारना पीटना शुरू कर दिए। इससे परिवार के आशीष, गुनी देवी, नीता देवी, राधिका, साक्षी को गंभीर चोटें आई हैं। विपक्षियों ने जानमाल की धमकी भी दी है। पुलिस ने राधेश्याम यादव, घनश्याम यादव, प्रदीप यादव, अजय यादव, आशीष, शुभम, विजय निवासीगण बेलवाडाड़ थाना गौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद