फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग लगने से नौ घर जले, गृहस्थी का सारा सामान राख

Fri, 03 Nov 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के मुड़यरिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़यरिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे नौ घरों में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से पीड़ित परिवारों के करीब 50 से अधिक सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। हर्रेया के प्रभारी तहसीलदार कमलेंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुड़ियरिया गांव के लोग दोपहर 12 बजे अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते झिनकान, किन्नी, श्यामू, रामू, पलटू, महेंद्र, जितेंद्र, अनुरुद्ध, अरुण, अजय के घर को जद में ले लिया। उनमें श्यामू के घर में रखी 25 हजार रुपये नकदी और अनाज जलकर राख हो गया। प्रधान के प्रतिनिधि तुलसीराम चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार के सहयोग में तन-मन-धन से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें