फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानदेय को लेकर एनएचएम कर्मियों व डॉक्टरों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश, जिला इकाई ने सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में सीएमओ डॉ. राजीव निगम को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारियों को मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ होने से कर्मचारियों के समक्ष बच्चों की फीस, पुस्तकें एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने कहा कि लगातार मानदेय भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। राज्य प्रशासन से मांग की गई है कि समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दो माह का लंबित मानदेय शीघ्र जारी कराया जाए। जिला महामंत्री आनंद गौरव शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय निर्णय के अनुसार यदि 20 मई तक कर्मचारियों को दो माह का लंबित मानदेय नहीं मिलता है, तो सभी कर्मचारी 21 मई से ‘नो पे-नो वर्क’ की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मंडल अध्यक्ष डॉ. बीके वर्मा, मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. इंद्रेश चौधरी, डॉ. राकेश कुमार, अमित कुमार, ईश्वर पांडेय, देवानंद पाठक, डॉ. गोपाल कृष्ण राय, अजीत प्रजापति, अवधेश मिश्रा, डॉ. डीएस कुशवाहा, राजनरायन, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें