फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनएचआई ने जारी की अधिसूचना, अधिग्रहित की जाएगी 91 हेक्टेयर जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचआई ने जारी की अधिसूचना, अधिग्रहित की जाएगी 91 हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन

- सदर तहसील के 35 गांवों के पांच सौ किसान होंगे प्रभावित
- 1138.72 करोड़ की लागत से बनेगा 42 किमी फोरलेन रिंगरोड
बस्ती। फोरलेन रिंग निर्माण के पहले चरण में 22.15 किमी फोरलेन गोटवा कस्बे से लेकर हड़िया चौराहे तक बनेगा। फोरलेन रिंग रोड से शहर वासियों की जाम की समस्या दूर हो जाएगी। रिंग रोड के लिए एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कुल 90.8488 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई ने अधिसूचना जारी कर दी है।
लगातार बढ़ रही भीड़ के यातायात नियंत्रण और बाईपास को जोड़ते हुए वाहन चालकों को आने-जाने के लिए चकाचक रिंग रोड देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस फोरलेन हाईवे पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। इससे सड़क पर गुजरने वाले लोगों को कई सुविधा मिलेंगी और रोड की खूबसूरती भी बढ़ेगी कुल 42 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित ‘रिंग रोड’ पर 1138.72 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह रिंग रोड गोटवा बाईपास और हड़िया चौराह तक बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट के लिए सदर तहसील के 35 गांव इसमें शामिल हैं। प्रथम फेज में कुल 90.8488 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जाएगी।
विज्ञापन

--------
धारा 3ए में नोटिफिकेशन जारी कर मांगे गये आपत्ति व सुझाव
रिंग रोड के लिए धारा 3ए में नोटिफिकेशन कर दिया गया है। गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जमीन पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। एनएचएआई से गजट निकलने के बाद अब 21 दिन का समय देकर प्रभावितों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। रिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए 15 फरवरी से जमीन के बदले मुआवजा देकर कब्जा लेने की योजना है। प्रस्ताव आने के बाद प्रभावित जमीन के खातेदारों-काश्तकारों को शासन से तय किये गये डीएलसी रेट पर मुआवजा दिया जाएगा। जमीन पर बने मकान, दुकान, कुआं, बोरवेल, हैंडपंप, पेड़ों वगैरह का असेसमेंट कर उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
इन गांवों के पांच सौ काश्तकार होंगे प्रभावित
प्रथम फेज में बनने वाले 22.15 किमी के फोरलेन रिंगरोड के लिये 90.8488 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि अर्जित की जानी है। जिसमें ग्राम पंचायत बकैनियाद्वीप, बक्सर, बल्लीपट्टी, बनकटा, बरवनियां, बायपोखर, बेलवाडाड़, भदेश्वरनाथ, भटहा, देवरावं खास, देवरिया, डीघा, गोटवा, कड़रखास, कटया, खुटहन, कोपवा, कोपिया, मछिया, निविया, नौगढ़, ओठगनपुर कला, पचौरा, परसाजाफर, परसा डफाली, परसादपुर, पिपरा मेघउ, पोखरभिटवा, पुरैना, राजा चक, राजाजोत, रिठौली, सबदेइया कला, समसपुर व सेखुई ग्राम पंचायत के कुल पांच सौ काश्तकारों की जमीनें अर्जित की जानी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें