फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- 17 जनवरी को हुई थी घटना
सोनहा। परीक्षा देने जा रही छात्रा को 17 जनवरी को अगवा करके दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवीन्द्र सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को सोनहा थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के चंद्रशेखर यादव के विरुद्ध दर्ज किया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था। बुधवार दोपहर जिनवां चौराहे से उसे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा स्कूल में परीक्षा देने जा रही थी। जहां से उसे चंद्रशेखर बोलेरो में बैठाकर कहीं ले गया और दुष्कर्म के बाद रात को उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया था। परिवार के लोगों को वह बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां हालत ठीक होने पर परिवार के लोग घर ले गए और पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल कराया तो दुष्कर्म का आरोप सही पाया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें