फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ यात्रा से पहले हाईवे के गड्ढे भरने में जुटा एनएचएआई

विज्ञापन
हर्रैया में हाईवे पर चल रहा मरम्मत कार्य। संवाद - फोटो : jammu kashmir news
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बस्ती से अयोध्या सीमा स्थित घघौआ पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मरम्मत टीमों को मौके पर उतार दिया है।
विज्ञापन

हाईवे के दोनों लेन में बने गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है।बस्ती से अयोध्या के बीच हाईवे पर 500 से अधिक गड्ढे बन गए थे। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखर गई थीं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। करीब 15 दिन बाद शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सड़क मरम्मत को प्राथमिकता दी है। एनएचएआई की टीम क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर नए सिरे से तारकोल मिश्रित गिट्टी बिछा रही है और रोलर से दबाकर सड़क को समतल किया जा रहा है। मरम्मत कार्य कप्तानगंज, महराजगंज, संसारीपुर, हर्रैया होते हुए अयोध्या की ओर सरयू पुल तक कराया जा रहा है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार करीब 70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के दोनों लेन की मरम्मत एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। सड़क दुरुस्त होने से कांवड़ियों को नंगे पैर पैदल चलने में सुविधा मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें