फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवनिर्वचित निष्ठा व नंदेश्वर ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Thu, 22 Aug 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के खैराटी ग़ाम पंचायत के प्रधान व सदस्य के उप चुनाव में ब्लाक मुख्यालय पर  निर्वा
विज्ञापन
बनकटी ब्लाॅक के खैराटी ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्य के लिए हुआ था उपचुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। विकास खंड बनकटी के खैराटी ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्य पद के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में निर्वाचित प्रधान निष्ठा त्रिपाठी एवं वार्ड नौ के सदस्य नंदेश्वर शुक्ला को बुधवार को ब्लाॅक मुख्यालय बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
खैराटी ग्राम पंचायत के प्रधान पद व एक सदस्य पद के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराए गए थे। मतगणना के बाद प्रधान पद पर निष्ठा त्रिपाठी निर्वाचित घोषित की गई थीं। इससे पहले उनके पति अखिलेश प्रधान थे। उनकी मृत्यु के बाद यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार लाेगों ने उनकी पत्नी निष्ठा पर भरोसा जताया है। उन्हें 523 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदंबा पाठक 136 मतों के अंतर से हार गए। उन्हें कुल 387 मत मिले। सदस्य पद पर नंदेश्वर 76 मत पाकर विजयी घोषित हुए थे।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, आईएसबी रामप्रकाश तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी पवन पांडेय, मुरली धर शुक्ला आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें