फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीसरी आंख की निगरानी में मेडिकल कॉलेज, चप्पे-चप्पे पर लगेंगे कैमरे

Thu, 22 Aug 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रेजीडेंट डॉक्टरों ने उठाया था कैंपस में सुरक्षा का मुद्दा
विज्ञापन

मुख्य द्वार, भवन से लेकर परिसर तक लगेंगे 50 कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डाॅक्टरों की सुरक्षा को लेकर उठे बवंडर के बीच मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की कवायद शुरू हो चुकी है। सभी भवन और परिसर कैमरों की नजर में होंगे। मुख्य द्वार से लेकर बरामदे, गलियारा और परिसर तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 24 घंटे सक्रिय रहने वाला एक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। जहां से सभी कैमरों से मिल रहे विजुअल पर नजर रखी जाएगी।
कोलकाता में महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद यहां भी आंदोलन की ज्वाला धधकी थी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर और इंटर्न की ओर से ओपेक चिकित्सालय कैली परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड में आया। फौरी तौर पर चिकित्सालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सालय के दोनों मुख्य द्वार, ओपीडी, इमरजेंसी गेट, हॉल, गलियारा और बरामदों में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कैमरों से यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। कैमरे से निगरानी के लिए एक कंपाउंड रूम भी तैयार किया जाएगा। इसमें टीवी स्क्रीन पर सभी कैमरे चालू हालत में दिखाई पड़ेंगे। इन पर नजर रखने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परिसर या अस्पताल के अंदर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ने पर अस्पताल में हाईअलर्ट का अलार्म बजने लगेगा। इस नई व्यवस्था से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में अराजकता पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।
...
बनेगी टूटी चहारदीवारी
अस्पताल परिसर की टूटी चहारदीवारी की मरम्मत कराने की भी रणनीति बनने लगी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से उच्च स्तरीय बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो चहारदीवारी को दुरुस्त कर परिसर में अनाधिकृत रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।
...
अक्सर होती हैं घटनाएं
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में चोरी, अश्लील हरकत जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं। यहां गेट के अलावा चहारदीवारी तोड़कर पीछे की तरफ से भी रास्ता बनाया गया है। ऐसे में संदिग्ध लोगों की आवाजाही हर समय रहती है। पुलिस बल की तैनाती न होने से महिला डॉक्टर और अन्य स्टाॅफ और कैंपस में रहने वाले परिवारों को अराजकतत्वों से खतरा रहता है। यदा-कदा लोग फब्तियां भी कसकर निकल जाते हैं। एक दिन पहले ही एक चिकित्सक के आवास में दो अज्ञात चोर घुस गए। गनीमत कि पड़ोस में रहने वाले एक चिकित्सक ने शोर मचाते हुए दोनों का पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

...
कोट
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दोनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। अस्पताल परिसर में एक-दो दिन बाद से कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे। इसके जरिये 24 घंटे परिसर समेत पूरे अस्पताल की निगरानी होगी। इसके अलावा टूटी चहारदीवारी बनवाने की योजना भी तैयार हो रही है।
-डॉ. मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें