फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवनिर्मित अटल भवन का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
भवन का उद्घाटन करते पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत नगर कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अटल भवन का उद्घाटन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। कहा कि अटल भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और अटल भवन का निर्माण उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अध्यक्ष नीलम सिंह ने कार्ययोजना गिनाई। पूर्व विधायक रवि सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, जगदीश शुक्ला, अंकुर वर्मा, बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सांऊघाट अभिषेक कुमार, ईओ सृष्टि सिंह, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, राजेश पाल चौधरी, राजकुमार शुक्ला, गिल्लम चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें