बनकटी। लालगंज थाने में 2025 बैच के नवनियुक्त देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा व जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर थाना लालगंज पहुंचे 37 आरक्षियों का बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल व अरुणा पाल व प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अब थाना लालगंज में नवनियुक्त 9 महिला आरक्षी समेत 37 आरक्षी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बृषकेतू सिंह, देवब्रत शर्मा, विवेकानंद शुक्ल, रविचन्द पांडेय, अमरेश पाल, अतुल पाल, आदित्य पाल, अश्वनी पाल, रितेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद