रुधौली। नवागत बीडीओ जमालुद्दीन ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद ग्राम सचिवों और ब्लॉक कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कराए जाएं। जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, सामूहिक विवाह योजना तथा विद्यालय कायाकल्प अभियान में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। कार्यों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में सचिव जगदीश यादव, पल्लवी पटेल, स्नेहा श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, विजय यादव और संतोष यादव मौजूद रहे। संवाद
नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार
मानिक चंद। सांऊघाट ब्लॉक के नवागत बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह अयोध्या जिले के तारुन ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ब्लॉक को जनपद का आदर्श ब्लॉक बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम पंचायत प्रशासकों ने स्वागत किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र मौजूद रहे। संवाद