फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन करोड़ से 19 स्कूलों में बनेंगे नए भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 19 परिषदीय विद्यालयों में नए भवन बनाए जाएंगे। जर्जर होने के कारण पिछले वर्ष इन विद्यालयों के भवन ध्वस्त कर दिए गए थे। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद शासन ने भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही चार विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

19 विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए विभाग ने शासन को 2.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। वहीं, चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 46.04 लाख रुपये की मांग की गई थी। दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद कुल स्वीकृत धनराशि की 50 प्रतिशत रकम जारी कर दी गई है।
एक विद्यालय भवन के निर्माण पर 15.68 लाख रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर 11.51 लाख रुपये खर्च होंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में निर्माण कराया जाएगा और प्रधानाध्यापक इसकी निगरानी करेंगे। हालांकि, बारिश के कारण अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-
डीसी निर्माण करेंगे गुणवत्ता की जांच
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच डीसी निर्माण करेंगे। भवन निर्माण में सफेद बालू के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। अधिकारियों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी बीएसए विनोद त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मानकों के अनुसार ही भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

इन विद्यालयों में बनेंगे नए भवन
रुधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुरवार कला, अतडेउरा, भितेहरा, रुद्रनगर, नटईकला, केरौना, भिटिया कला, पड़री और कांची समेत जिले के 19 परिषदीय विद्यालयों में नए भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें