फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसआईआर फॉर्मों की फीडिंग में नेटवर्क बन रही बाधा

Mon, 01 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पिछड़ने के बाद प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। रविवार को अवकाश के बावजूद बनकटी क्षेत्र में 80 से अधिक बूथों पर फॉर्म भरवाए गए। हालांकि, फॉर्मों की फीडिंग के दौरान नेटवर्क बाधा बन रही है।
विज्ञापन



सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष पटेल ने बताया कि 88 बूथों के करीब 69,940 मतदाताओं के सापेक्ष करीब 53 हजार फॉर्मों की फीडिंग पूरी कर ली गई है। शेष फीडिंग की कार्रवाई भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। खैराटी के बीएलओ विजय यादव को शत-प्रतिशत फीडिंग करने पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि फॉर्मों की फीडिंग के समय नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमोद मिश्रा, सत्येंद्र चौधरी, अमित प्रकाश, राजू तिवारी, रंजीत चौधरी, प्रमिला चौधरी, अर्चिता द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें