नेपाली नागिरकों को सरकारी बस से रवाना कराते एसडीएम।
- फोटो : BASTI
क्वारंटीन में 40 दिन बिताने के बाद घर भेजे गए नेपाली नागरिक
भानपुर (बस्ती)। कोरोना महामारी को चलते 40 दिनों से भानपुर के क्वारंटीन सेंटर में रोके गए पांच नेपाली नागरिकों को तहसील प्रशासन ने बुधवार को सरकारी बस से शोहरतगढ़ तहसील के बढ़नी बार्डर के लिए रवाना किया। पांचों श्रमिक महाराष्ट्र से एक डीसीएम में मजदूरों के समूह में आए थे। इन्हें सोनहा पुलिस ने सावित्री विद्या विहार विद्यालय में क्वारंनटीन कराया था।
अन्य श्रमिक पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर के होने के नाते क्वारंटीन अवधि पूूरा करके 14 दिन में ही घर चले गए थे। हाल में प्रमुख सचिव सुरेश चंद्र और नोडल अफसर राम सिंहासन प्रेमजी की ओर से क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान नेपाली नागरिकों ने अपने देश भिजवाने की गुहार लगाई थी। मडंलायुक्त के निर्देश पर एसडीएम आशाराम वर्मा, तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी व नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा ने डॉ. पीसी यादव और उमैमा की मेडिकल टीम से थर्मल स्क्रीनिंग कराई। स्वस्थ पाए जाने पर सभी को डिस्चार्ज स्लिप के साथ भोजन का पैकेट और बिस्किट आदि देकर विदा किया गया। एसडीएम ने बताया कि शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।