अद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह मे मार्च पास्ट करते एनसीसी के कैडेट।
औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में तीन दिवसीय जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। 800 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में नीरज और बालिका में मधु यादव पहले स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालक वर्ग में नीरज यादव बिहरा प्रथम, अंकुर यादव वाल्टरगंज द्वितीय, विजय बहादुर बिहरा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में मधू यादव बिहरा प्रथम, राधना बेगम खैर की द्वितीय और संजना चौधरी बेगम खैर तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में बालिका में सुनीता राज बेगम खैर प्रथम, कल्पना उपाध्याय बिहरा द्वितीय, सारिका सिंह जीजीआईसी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में महेश कुमार वाल्टरगंज प्रथम, पंकज यादव बिहरा द्वितीय, और अरविंद कुमार बिहरा तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में अभिषेक उपाध्याय अन्नपूर्णा मानपुर प्रथम, प्रभात सिंह बिहरा द्वितीय और करूणेश भानपुर तृतीय स्थान पर रहे। देर शाम तक प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करते रहे।
इससे पहले पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने पुष्पार्चन किया। सांसद को बच्चों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज की छात्रा आंचल वर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांसद ने स्वच्छता कार्यक्रम योजना के तहत शौचालय बनवाने की घोषणा की। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। इस दौरान भाजपा नेता अनिल सिंह, अजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य, प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राम कोमल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल, मार्केडेय सिंह, विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।