नई और पुरानी दोनों मशीनों में आई तकनीकी खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला अस्पताल के लैब में रखी बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे कई आवश्यक जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। उन्हें जांच के लिए बाहर पैथोलॉजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है।
पैथोलॉजी विभाग में नई बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन की आपूर्ति छह माह पहले हुई थी। पुरानी मशीन से किसी तरह जांच की चल रही थी। मगर, नई मशीन भी अब दगा दे दी है। तमाम जरूरी जांच मशीन खराब होने की दलील देकर बाहर से कराने की सलाह दी जा रही है। मरीज माफिया इसका लाभ उठा रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि यहां अक्सर बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हो जाती है। इसमें मरीज माफिया की गहरी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। मरीजों को जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। विवश होकर लोग मरीज माफिया के चंगुल में फंसकर बाहर महंगे दर पर जांच करवा रहे हैं।
बताया गया कि मशीन की क्षमता एक दिन में 100 जांच करने की है। इससे अधिक जांच करने पर मशीन काम करना बंद कर देती है। बृहस्पतिवार को मशीन बंद होने 50 से 60 रोगियों की जांच नहीं हो पाई थी।
..
शीन से होती है ये जांच
बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन से शुगर, कोलेस्ट्राल, प्रोटीन, एंजाइम सहित अन्य की बीमारियों की जांच की जाती है। गर्भवती महिलाओं की यह जांच समय- समय पर जरूरी है।
..
कोट
नई मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण जांच नहीं हो पा रही है। संबंधित आपूर्तिकर्ता कंपनी को पहले ही पत्र लिखा जा चुका था। इंजीनियर आए थे। मगर, ठीक नहीं कर पाए। दोबारा फिर से पत्र लिखा गया है।
-डाॅ. एके गुप्ता, सीएमएस।