संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैरवी सेल व थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ रखने के दोषी को एक साल के कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा दिलाने में सफलता हासिल की है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, 25 जून 2022 को चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। आरोपी अमरू निवासी मेहनौना थाना लालगंज को हिरासत में लिया गया।
पुरानी बस्ती में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। विवेचना पूर्ण कर आरोपपत्र कोर्ट भेज दिया गया। प्रभावी पैरवी कर दोष सिद्ध होने पर आरोपी को एक साल के कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई। य