फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनसीसी कैडेट्स ने लगाए पौधे

Wed, 24 Jul 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महिला पीजी कॉलेज परिसर में पौध रोपण करतीं प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में वन कैडेट, वन ट्री कैंपेन के तहत पौधरोपण किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना एक मात्र विकल्प है। यह सभी का दायित्व है, इसे मिलकर निभाने से ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकटों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का सभी को संकल्प लेना होगा। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महाविद्यालय को जिले में नंबर वन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने परिसर में विश्व प्रसिद्ध आम्रपाली प्रजाति के आम की पौध लगाया। एनसीसी केयरटेकर डॉ. संतोष यदुवंशी ने फाईकस, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पांडेय आम, डॉ. सीमा सिंह ने चमेली, डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने चंपा, डॉ. प्रियंका पांडेय ने हथजोड़ और पूनम यादव ने अशोक का पौधा लगाया। इस मौके पर डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. नूतन यादव, डॉ. बीना सिंह, डॉ. सुधा त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, मोनी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें