फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनसीसी कैडेट्स ने अमहट घाट पर की सफाई, लिया संकल्प

Thu, 25 Sep 2025 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अमहट घाट पर नदियों को संरक्षण का संकल्प लेते एनसीसी कैडेट।
विज्ञापन
बस्ती। 47 यूपी बटालियन एनसीसी ने बुधवार को विश्व नदी दिवस मनाया। शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज और एपीएन पीजी कॉलेज के कैडेट्स कुआनो नदी के अमहट घाट पहुंचे। कैडेटों ने नदियों का निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। कैडेटों ने घाट की विधिवत सफाई की।
विज्ञापन

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंह शाही ने कहा कि हर साल सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर के नदी संरक्षण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जाता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले कनाडाई संरक्षण वादी मार्क एंजल ने की थी। इसके मद्देनजर नदियों के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए कैडेटों ने किसान इंटर कॉलेज से अमहट घाट तक जागरूकता रैली भी निकाली।
अनुशासित कैडेट मार्च के दौरान एनसीसी ने ठाना है हर नदी को स्वच्छ बनाना जैसे नारे लगाते रहे। घाट पर कैडेटों ने सामूहिक रूप से नदियों को निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें