फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 11 सीएचसी में जल्द बनेगी एनबीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की 11 सीएचसी पर एनबीएसयू (न्यू बार्न सिक यूनिट) बनेगा। यहां पर नवजात का इलाज किया जाएगा। अभी तक गंभीर नवजात को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाता है। एनबीएसयू बन जाने से स्थानीय स्तर पर व तत्काल नवजात का इलाज शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

यूनिट के क्रियाशील होने पर शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सीएचसी पर एनबीएसयू संचालित कराए जाने हैं, जिसके लिए उपकरणों की खरीद की जा रही है। इसके लिए शासन स्तर से शत-प्रतिशत एनबीएसयू की सुविधा सभी चिकित्सा इकाइयों पर किए जाने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है। उसी क्रम में यह तैयारी की जा रही है। बताया कि एनएचएम के बजट से एनबीएसयू के लिए जिले स्तर पर 66 इंफैंट वार्मर और 66 फोटो थेरेपी मशीन की खरीद हुई है।
मशीनों की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है, इसके बाद इन मशीनों को चयनित सीएचसी पर भेजा जाएगा। विभाग का कहना है कि जिले में ब्लॉक स्तरीय 14 सीएचसी हैं, जिसमें से तीन पर पहले से ही एनबीएसयू बना है, शेष 11 सीएचसी के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

तीन सीएचसी का एनबीएसयू सिर्फ दिखावा : जिले की तीन सीएचसी हर्रैया, कुदरहा और गौर में एनबीएसयू की सुविधा है। इसके लिए अलग से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ अक्सर नदारद रहते हें। इससे नवजात भर्ती तक नहीं होते हैं। कुदरहा में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी दो जगह होने 24 घंटे यहां यह सेवा नहीं मिल पाती। लोग शिकायत करते हें, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती। इसी प्रकार गौर में भी कागजी कोरम पूरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें