बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें सुलह-समझौते से मामले का निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को प्रचार वाहन भी जिला जज शमसुल हक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखित अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामलें, बैंक वसूली के मामलें, मोटर दुर्घटना से संबंधित याचिकाएं, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े वाद, विद्युत व जलकर विवाद के निस्तारण किए जाएंगे। संवाद