हर्रैया। राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जन समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेश चौधरी ने कहा कि किसानों मजदूरों की समस्याओं पर सरकार व स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है। छावनी थाना क्षेत्र के मझौवा दूबे गांव के शोभाराम वर्मा हत्याकांड आरोपियों के विरुद्ध केस पंजीकृत कर गिरफ्तार करने मांग किया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र पटना गांव की पूनम ने भूमि पैमाइश की मांग की। शिवा, बलवंत चौधरी,संजय मौर्य,राम आशीष सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद