फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अहरा संविलियन विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव

Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरा में वार्षिकोत्सव व कक्षा 8 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह टिंकू ने कहा कि अहरा स्कूल के छात्र जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक पीटी, खेलकूद में अपना परचम लहराते रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि धीरु पाल ने कहा कि जिस तरह से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बालक बालिकाओं के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है उससे ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा ये सामने आ रही हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव ने कहा कि कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किये बच्चों को सम्मानित किया जाना निसंदेह प्रधानाध्यापक की सराहनीय पहल है। प्रधानाध्यापक शान्ती देवी ने कहा कि आयोजन से अभिभावकों का विद्यालय से लगाव बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन अशोक मौर्या और आशुतोष पांडेय ने किया। इस अवसर पर नन्द लाल सिंह, आशा त्रिपाठी, उमा कान्त शुक्ल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें