फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओमान में फंसे नंदलाल समेत 35 भारतीय कामगार स्वदेश लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर (बस्ती)। ओमान की फैशन डिजाइनिंग कंपनी में फंसे कलवारी थाना क्षेत्र के महुआपार कला निवासी नंदलाल समेत सभी 35 भारतीय कामगारों की सकुशल स्वदेश वापसी हो गई है। नंदलाल ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री की पहल पर इन 11 लोगों सहित कुल 35 भारतीय कामगार स्वदेश लौट आए हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह दशहरा के बाद इन कामगारों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनेंगे।
विज्ञापन

बस्ती के छह लोगों समेत कुल 11 कामगारों के परिजनों ने विदेश राज्य मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। विदेश राज्य मंत्री की पहल पर ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए कामगारों की तलाश शुरू की। दूतावास की देखरेख में सभी 35 भारतीय कामगारों को कंपनी से सुरक्षित निकालकर गुरुद्वारे में रखा गया, जहां से कंपनी द्वारा उनके पासपोर्ट लौटाए जाने के बाद उन्हें स्वदेश भेजा गया।
नंदलाल ने बताया कि उन्हें और उनके रिश्तेदार अमरजीत निषाद को जून 2022 में दो वर्ष के लिए दुबई भेजने का वादा किया गया था। शुरू में सब ठीक था, लेकिन जून 2024 के बाद कंपनी ने मजदूरी देने में हीलाहवाली शुरू कर दी। छुट्टी और पासपोर्ट मांगने पर कंपनी ने रोक लिया और एक वर्ष तक काम लेने के बावजूद भुगतान नहीं किया। भोजन और पानी भी समय पर नहीं मिला।
विज्ञापन

नंदलाल ने कहा कि विदेश राज्य मंत्री से शिकायत के बाद ही उनकी स्वदेश वापसी संभव हो पाई। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास उनके और रिश्तेदार के लाखों रुपये बकाया हैं। इसी तरह अन्य कामगारों की मजदूरी तीन लाख से दस लाख रुपये तक बकाया है। विदेश राज्य मंत्री ने फोन पर आश्वासन दिया था कि स्वदेश लौटने पर मुलाकात कर मजदूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें