फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मरीज आने के बाद ड्यूटी पर नहीं आ रहे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित मरीज आने के बाद ड्यूटी पर नहीं आ रहे सफाईकर्मी
विज्ञापन

सीएचसी पर बनाया गया है आइसोलेशन वार्ड
सफाईकर्मियों शनिवार से चल रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा(बस्ती)। सीएचसी पर तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड लेबल वन का अस्पताल बनाया गया है। इसकी साफ-सफाई के लिए छह कर्मचारी लगाए गए हैं, जो शनिवार से अनुपस्थित हैं। जबकि हर दो घंटे में वार्ड की सफाई का निर्देश है।
विज्ञापन

सीएचसी पर पंचायत विभाग की ओर से सफाईकर्मी परशुराम, विजय कुमार, दयाराम, राम बुझावन, जितेंद्र कुमार व शिव कुमार को तैनात किया गया है। सभी ने दो दिन काम भी किया, लेकिन सीएचसी पर जैसे ही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हुआ तो सफाईकर्मियों ने आना ही बंद कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जिला मुख्यालय से दो सफाईकर्मी भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त वायो-मेडिकल वेस्ट कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें