फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नागेश की बहन बोली-भाई निर्दोष है

Wed, 02 Oct 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता ने बहन ने कहा- षड्यंत के तहत फंसाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह हत्याकांड में मंगलवार को एक नया पहलू सामने आया। आरोपी नागेश सिंह की बहन सिम्मी सिंह ने प्रेसवार्ता कर अपने भाई को निर्दोष बताया। कहा कि नागेश को षड्यंत्र के तहत इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है। वह इसे पारिवारिक विवाद के चलते घटना होने की बात बता रही है।
शक्ति के बाबा पहलवान सिंह के इतिहास और कई हत्याकांड में संलिप्तता की बात बताते हुए कहा कि उनके पिता पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह शक्ति सिंह के परिवार की हमेशा मदद किया करते थे। उसके पिता रमेश सिंह का इलाज कराया और उसकी बहन की शादी कराई। यहां तक कि उनकी मृत्यु पर ब्रह्मभोज में 50 हजार रुपये भी दिए थे। शक्ति के पिता जब तक जिंदा थे, तब तक घर से फिल्टर पानी उन्हें पीने के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम्मी सिंह ने शक्ति और उसके भाई विक्रम सिंह के बीच संपत्ति के लिए विवाद की बात बताया। कहा कि इनमें बंटवारा भी दाखिल हुआ है। बताया कि मेरे पिताजी की मृत्यु के बाद लगातार शक्ति उनके नागेश को धमकी और गाली देता था। फिर भी हम लोग हमेशा शांत रहे। क्योंकि उसे परिवार को अपना परिवार माना जाता था। मांग की कि प्रशासन को एक बार सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए अग्रिम कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें