फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार घाटों की सफाई और व्यवस्था में जुटे नगर पंचायत कर्मचारी

Sat, 25 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। छठ पूजा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी चार प्रमुख घाटों की साफ-सफाई, पथ प्रकाश, पानी और रास्तों को सुगम बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख घाटों में निकुरहा पोखरा, उकड़ा पोखरा, बैदौला पोखरा और सोनहा क्षेत्र के करमहिया घाट शामिल हैं। इन घाटों पर साफ-सफाई, पथ प्रकाश, पानी की सुविधा और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आगमन के लिए रास्तों को सुगम बनाने का विशेष प्रबंध किया जा रहा है।
नगर पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगाई गई है। कर्मचारियों ने घाटों पर वेदी निर्माण, सफाई और पानी की व्यवस्था में सक्रियता दिखाई। संवाद
विज्ञापन

-
रुधौली दो स्थानों पर होगा छठ का महापर्व
रुधौली। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था शुरू करने के साथ ही नगर पंचायत में आगामी छठ महापर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाला छठ महापर्व मंगलवार को बोर में सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। चेयरमैन धीरसेन निषाद ने बताया कि हर साल छठ पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है इसीलिए बुद्धि बाजार पोखरे के साथ सरघाट देवी माता मंदिर पोखरे पर भी किया जा रहा है, श्रद्धालु देवी स्थान पर भी जाकर छठ महापर्व की पूजा अर्चना संपन्न कर सकते हैं। शुक्रवार को चेयरमैन धीरसेन निषाद ने छठ पूजा घाट पर मौजूद रहकर सफाई कार्यों की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें