फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वार्ड में गंदगी देखकर बिफरे नगर पंचायत अध्यक्ष

Fri, 08 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड में भ्रमण के दौरान वार्ड में गंदगी देखकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों की क्लास ली। सफाई कार्य में लापरवाही पर कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी कर कार्य प्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

चेयरमैन धीरेसेन निषाद ने नगर पंचायत की साफ सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए बालेश्वरी नगर वार्ड का निरीक्षण किया। महापात्र टोला, बुद्धि बाजार सहित अन्य गलियों में जाम नालियों के कारण जलभराव, कूड़े का ढेर देख चेयरमैन नाराज हो गए। उन्होंने कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर वार्डों में साफ-सफाई तथा दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारी राहुल सिंह, रवि कुमार, राज सिंह, हरेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमसागर, अमरजीत निषाद, विपिन दुबे, उमा पांडेय, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें