नगरपंचायत के लक्ष्मी नगर वार्ड (देईसाड़) में जीएसटी उत्सव मनाते व्यापारी- संवाद
बनकटी। आदर्श नगर पंचायत ने लक्ष्मी नगर वार्ड में व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों के साथ जीएसटी उत्सव का आयोजन किया। देईसाड़ बाजार स्थित भावना मैरिज हॉल में सम्मेलन की अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्षा उर्मिला देवी ने की।
सम्मेलन में नगर पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने जीएसटी के नए बदलाव, सुधार और आमजन को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने आम नागरिकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद पांडे, सभासद बृजेश यादव, विरेंद्र गुप्ता, संजू चौधरी, दिलीप शुक्ल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, राम चंद्र गुप्ता, बेचन वर्मा, व्यास शुक्ल, अमरजीत दास, राम जीत यादव, दयाराम चौधरी, लड्डू यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद