बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने रविवार को शिविर कार्यालय पर सफाईकर्मियों में स्वच्छता किट का वितरण किया। इस किट में वर्दी, मॉस्क के साथ ही सफाई में कार्य आने वाले अनेक महत्वपूर्ण उपकरण हैं। कहा कि सफाई कर्मी कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं ऐसे में उनके पास पर्याप्त संसाधन होने से कार्यों में तेजी आएगी और उनकी जान भी जोखिम में नहीं पड़ेगी। इस मौके पर कमलेश कुमार चौबे, सोम कुमार, सतीश सोनकर, संतोष शुक्ल, शुभम यादव, नीरज, वेद प्रकाश पांडेय, राजाराम, वसीम, विद्यामणि, संजय, गणेश सिंह, विनोद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।