फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी

विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
बस्ती। विकास को लेकर गंभीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास, अमृत व स्मार्ट सिटी योजना के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इनकी प्रगति जानने के लिए 28 जुलाई को पीएम मोदी लखनऊ आ रहे हैं। पीएम यहां योजना से जुड़े सभी संस्थानों के लोगों से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी होगी। पीएम के कार्यक्रम का बुलावा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा व ईओ डॉ. मणिभूषण को भी मिला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने विकास की कड़ी में तीन वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना व स्मार्ट सिटी शुरू किया था। योजना में तय जिलों को स्मार्ट सिटी घोषित करते हुए तमाम कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए धन भी केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराया था। यही हाल अमृत योजना व प्रधानमंत्री आवास की भी थी। तब से लेकर अब तक किन-किन जिलों में इसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हुआ है। इसकी प्रगति जानकर कार्यक्रमों का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री लखनऊ से करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के उन सभी संस्थाओं व विभाग के अधिकारियों, चेयरमैन व इससे जुड़े अन्य अधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया है, जहां प्रधानमंत्री से वे सीधे रूबरू होंगे। ईओ डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बस्ती की भी भागीदारी होगी। सरकार ने बुुलावा का पत्र भेजा है। 28 जुलाई की शाम पांच बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें