बस्ती। रुधौली-बखिरा मार्ग पर रुधौली की तरफ आ रही खाली ट्राली व ट्रैक्टर सब्जी मंडी के पास अचानक उत्तर तरफ अनियंत्रित होकर पलट गया।
उसके नीचे दबकर देवा गंजू (36) निवासी ग्राम सादा, थाना मखलूकीगंज, जिला रांची, झारखंड की मृत्यु हो गई। देवा गंजू ट्रैक्टर चला रहा था।
साथ ही देवा का भाई राजू गंजू (32 ) और हीरा लोहार (36) मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली एक ईंट भट्ठे से ईंट पहुंचा कर लौट रही थी।