फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले की शोभा बढ़ा रहे श्रीराम से जुड़े पौराणिक स्थल

Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश दिवस पर अटल प्रेक्षागृह में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश दिवस पर अटल प्रेक्षागृह में बुधवार को कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि बस्ती जनपद करीब 155 वर्ष पुराना है। जहां श्रीराम का मखौड़ा धाम, शृगीनारी, रामजानकी मार्ग ऐतिहासिक विरासत है। बस्ती प्रदेश का पहला जिला है जिसने एक जनपद एक उत्पाद योजना से अपनी पहचान बनाई है। श्रीराम से जुड़े तमाम पौराणिक स्थल जिले की शोभा बढ़ाते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से तरक्की कर रहा है। आने वाले कुछ सालों में प्रदेश देश का सबसे विकासित राज्य होगा। डीएम अंद्रा वामसी ने कहा कि विकास के मामले में प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षित दर्जी, कुम्हार, हलवाई आदि को टूलकिट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, कृषि, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, मत्स्य, श्रम आदि विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, पीडी राजेश झा, डीडीओ संजय शर्मा, डीडी कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें