फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते का शव देख दादी की मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के भटपुरवा गांव में जवान पोते का शव देखकर उसकी 70 वर्षीय दादी गश खाकर गिरी। जब तक लोग कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह हॉर्ट की मरीज थीं और इलाज चल रहा था। कुछ ही घंटे के भीतर दो मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। 
विज्ञापन

 
भटपुरवा के हरि प्रसाद के बेटे विजय कुमार (17) को करीब छह महीने से पीलिया है। अंबेडकरनगर के नमी अस्पताल में इलाज कराने के बाद काफी हद तक ठीक हो चुका था। शनिवार सुबह अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिवार के लोग उसे लेकर निकट के ललहवा तिराहे पर एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। मगर वहां भी राहत नहीं मिली तो ऑटो मंगाकर अंबेडकरनगर लेे जाने की तैयारी करने लगे। ऑटो पहुंची ही थी कि विजय ने दम तोड़ दिया। विजय कुमार का शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। चार भाइयों में दूसरे नंबर के विजय कुमार का दादी से बेहद लगाव था। दादी दुलारी देवी ने जब पोते का शव देखा तो गश खाकर गिर पड़ीं। लोग उन्हें उठाकर बैठाने लगे कि उनकी भी मौत हो गई। विजय कुमार के पिता व भाई मुबंई में शटरिंग का काम करते हैं। इसका इलाज कराने में उसकी माली हालत काफी खराब हो गई थी। हाल ही में दोनों मुंबई गए थे। विजय कक्षा 10 का भटपुरवा इंटर  कॉलेज चिलमा में छात्र थे। काफी दिनों से बीमार रहते थे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टर रामजी सोनी के अनुसार दिल की मरीज होने की वजह से अचानक सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी होंगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें