फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेल लाइन पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 20 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। बभनान-गोरखपुर रेलखंड पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव के पास रविवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

शव की पहचान गौर थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी 27 वर्षीय दयाशंकर उर्फ मिथुन पुत्र राजकुमार राजभर के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार की रात करीब तीन बजे घर से निकले थे और देर तक लौटकर नहीं आए। सुबह ग्रामीणों ने खजुहा गांव के गेट संख्या 210 के पूरब अप लाइन पर शव देखा। सूचना पर परिवारजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बेलवरिया प्रधान के प्रतिनिधि बसंत लाल त्रिपाठी ने सूचना पुलिस को दी। परिवार के अनुसार, दयाशंकर की शादी दो वर्ष पहले दुबौलिया थाना क्षेत्र के सुबिखा बाबू गांव निवासी बाबूलाल की पुत्री सिताबा देवी से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें