फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, बच्ची घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सांडपुर गांव में देर रात करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, सांडपुर निवासी जितेंद्र कुमार का पुत्र आदित्य (10) एवं उसी गांव के रजाऊ की बेटी श्रद्धा खेल रहे थे। दोनों करंट की चपेट में आ गए। आदित्य व श्रद्धा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। श्रद्धा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।गांव में मासूम की मौत से मातम छा गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें