आरोप है कि उसने खुद को हिन्दू बताया। फोन पर दोनों की बात होने लगी। एक दिन उसने फोन कर कहा कि तुमको यहां पर कम वेतन मिलता है। मैं तुम्हे दूसरे हॉस्पिटल में लगवा दूंगा। दिसम्बर 2022 में दूसरे हॉस्पिटल के मालिक से मिलवाने के लिए कहकर वह दक्षिण दरवाजा स्थित एक लॉज में ले गया।
गिरफ्तार आरोपी संग पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां सिर पर कट्टा सटाकर जान से मार डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में घर ले जाकर गैंगरेप समेत अन्य आरोप लगाए थे। प्रकरण में एसपी अभिनंदन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी प्रिंस समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
जांच में सामने आया कि मुस्लिम अजफरूल ने धर्म बदल कर खुद को प्रिंस बताकर पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म और गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया। जांच में ये भी सामने आया है कि ऐसे ही कई लड़कियों को अजफरूल ने धर्म बदल कर दुष्कर्म का शिकार बनाया था। हालांकि अभी शिकायतकर्ता सामने नहीं आए हैं।