फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अहमदाबाद से गिरफ्तार मां-बेटी का हत्यारोपी भेजा गया जेल

Tue, 07 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में सेंठा निवासी राजन उर्फ राजेश उपाध्याय को पुलिस सोमवार को गुजरात से ट्रांजिट रिमांड पर ले आई। फ्लाइट से अयोध्या लाने के बाद थाने लाया गया।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने भी जमीन के विवाद में हत्या करने की बात कबूल की। इस केस में पुलिस अब तक दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
इस मामले में मृतका गोदावरी देवी की बड़ी बेटी सरिता ने मां और बहन की हत्या के मामले में सात नामजद और दो अन्य पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले मुख्य आरोपी बिलोदर की पत्नी और उसकी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

बाद में मुंबई में पनाह देने वाले मो. आसिफ शेख और तीन दिन पहले मृतका के सौतेले बेटे करुणाकर को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि मास्टरमाइंड कमलेश उर्फ बिलोदर और उसके बेटे को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है।
उनकी गिरफ्तारी के लिए कप्तानगंज थाने से लेकर स्वाॅट, एसओजी, सर्विसलांस टीम सहित चार टीमें लगी हुई हैं।
बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में चार दिसंबर की दोपहर में गोदावरी देवी (48) और उनकी बेटी सौम्या (24) का शव कमरे में 80 फीसदी जली अवस्था में पाया गया था।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें