फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गला रेत कर छोटे भाई की पत्नी की हत्या

Sat, 13 Jul 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से सटे छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर गांव की घटना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। शौच के लिए जाते समय बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कस्बे से सटे छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर में बजरंगी प्रजापति की 45 वर्षीय पत्नी आशा शुक्रवार की भोर में शौच के लिए बाहर जा रही थी। आरोप है कि घर से 100 मीटर दूर जाने पर पीछे से पहुंचे जेठ राम अवतार उर्फ खुड़बुड़ ने धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशा की मौके पर मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना छपिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनकापुर आरके सिंह व थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे व आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि आशा के पति की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें