फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सत्यम की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिछले 25 जून को बभनान रेलवे गेट संख्या 221 के निकट ट्रैक के किनारे मिले शव के मामले में गौर पुलिस ने दो लोगों पर नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया गया। थाने में विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 25 जून को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले खून से लथपथ शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव के रहने वाले सत्यम सिंह (22) पुत्र इंद्रसेन के रूप में हुई थी। शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। पांच दिन बाद गौर पुलिस ने मृतक की मां सुनीता देवी के तहरीर पर मंगलवार को उसी गांव के रहने वाले प्रेमनाथ उर्फ काका और नयन सरकार उर्फ माइकल निवासी आदिशक्ति नगर, बभनान, थाना गौर एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें