मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिखाते विजय व साथी खिलाड़ी।
नगर बाजार। पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे नाइट अंड्रूम क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन मुंडेरवा और बक्सर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में उतरी मुंडेरवा की टीम ने 7 ओवर में 5 विकट रहते हुए ही मैच को जीत लिया। मुंडेरवा की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन के लिए विजय को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिसने इस मैच में 14 रनों का योगदान दिया और 3 विकट चटकाए।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला चकिया सुपरकिंग और पोखरनी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पोखरनी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 69 रन बनाए। सबसे अधिक अनिल ने 27 रन बनाए। जवाब में उतरी चकिया सुपरकिंग की टीम ने 6 ओवर में इस मुकाबले को 5 विकट से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए वसीम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच की कमेंट्री प्रवेश विश्वकर्मा ने किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, संजय श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, प्रतीक, आदित्य, सृष्टि, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, रूपक श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण पांडेय, गनेश वर्मा व राम उदार आदि मौजूद रहे।