फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिप्टी कलेक्टर बेटी के स्वागत में पहुंचा पूरा गांव

Wed, 12 Apr 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। ब्लाक क्षेत्र के कचूरे निवासिनी अनामिका मौर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कीं। 24 वां स्थान प्राप्त कर वह डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। मंगलवार को वह पहली बार गांव आईं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही कचूरे गांव में आसपास के लोग बेटी के स्वागत के लिए फुटहिया चौराहे पर पहुंच गए। गांव पहुंचने पर अनामिका के घर मौजूद महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अनामिका के शिक्षक पिता सूर्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि बेटी के सफल होने की खबर जब गांव के लोगो को मिली है बेटी को आशीर्वाद दे रहे हैं। अनामिका मौर्या ने बताया कि यूपीपीएससी के लिए दूसरे प्रयास में 24वां स्थान मिला है। हाईस्कूल तक की शिक्षा बस्ती से हुई थी। इंटर तक की शिक्षा अयोध्या से हुई। लखनऊ के श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज से बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। 2022 के यूपीपीएससी की परीक्षा का परिणाम आने पर 24वां स्थान मिला। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ गुरुओं को दिया।
अनामिका का स्वागत करने वालों में श्याम नारायण मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य, शिवकुमार, राकेश कुमार चौधरी, विजय चौरसिया, श्याम नारायण उपाध्याय, भीम विक्रम सेन, अवधेश चौधरी, रवि उपाध्याय, विनोद कुमार मौर्य, राम बहाल मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, रामगोपाल निषाद आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें