फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा चीनी मिल ने गन्ना किसानों का किया भुगतान

Thu, 11 Jan 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा चीनी मिल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। शासन व गन्ना आयुक्त के निर्देश पर चीनी मिलों को हर हाल में 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान करना होता है। जिसका पालन करते हुए मुंडेरवा चीनी मिल ने 10 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान करना सुनिश्चित कर दिया है।
विज्ञापन


पेराई सत्र 2023-24 का शुभारंभ सात दिसंबर से हुआ है। चीनी मिल ने गन्ना किसानों के बैंक खाते में 31 दिसंबर तक का 2705.62 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया है। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल के इस पहल से गन्ना किसानों में भुगतान को लेकर खुशी है।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि जिले की सभी चीनी मिलें भुगतान को लेकर अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। डीसीओ ने कहा कि चीनी मिल को साफ और ताजा गाने की आपूर्ति करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें