फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरवा आंदोलन से चर्चा में आए थे दीवान चंद

विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के निवासी व भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द्र चौधरी। फाइल फोटो - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मुंडेरवा आंदोलन से चर्चा में आए थे दीवान चंद
विज्ञापन

मुंडेरवा (बस्ती)। भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी यूं तो भाकियू से वर्ष 1991 में से जुड़े थे, मगर पहली बार वे वर्ष 1999 में मुंडेरवा शुगर मिल बंद होने के बाद किसान आंदोलन के बाद चर्चा में आए।
विज्ञापन

किसान नेता के रूप में उन्होंने मुंडेरवा चीनी मिल बंद होने के बाद लगातार धरना दिया और बाद में किसानों का यह धरना 2001 में वृहद आंदोलन का रूप लिया, जहां आंदोलन के दौरान तीन किसानों की मौत हो गई। इसके बार इन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने 2014 में प्रदेश की कमान सौंप दी और वे कई वर्ष तक संगठन में प्रदेश का नेतृत्व करते रहे। इनके कार्यों को देखते हुए वर्ष 2017 में संगठन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया और वे देश भर के तमाम किसान आंदोलनों की अगुवाई किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें