फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह: प्रशासन के आंगन में गूंजी शहनाई

विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नए जोड़े का हुआ विवाह। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
विवाह मंडप में 111 जोडे़ जीवनपथ पर चले एक साथ
विज्ञापन

पंडित और मौलवी ने संपन्न कराया आयोजन
प्रति जोड़े इस बार 51 हजार सरकार ने किए खर्च
इस वर्ष 336 नवदंपतियों को मिला योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। धूमधाम से विवाह हो, यह सपना हर किसी का होता है। इसे सच करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वरदान बन गई है। बृहस्पतिवार को बैंड बाजे के साथ 111 गरीबों की कन्याओं का विवाह प्रशासन की अगुवाई में कराया गया। पंडितों ने मंत्रों का उच्चारण किया तो मौलवी ने निकाह पढ़ाया। वर्ष 2019-20 में अब तक जिले में 336 गरीबों की कन्याओं का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुका है।
कार्यक्रम में 103 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से जबकि की आठ दंपतियों का निकाह पढ़ाया गया। विवाह मंडप परिसर में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब की कन्याओं के लिए वरदान है। इसमें 10 हजार रुपये में जीवनोपयोगी आवश्यक वस्तुएं देने के साथ वधू के खाते में 35 हजार रुपये तथा छह हजार रुपये विवाह के आयोजन में सरकार खर्च कर रही है। जिस नव दंपती के पास रसोई गैस का कनेक्शन नहीं है, उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन भी दिलाएंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के मूलमंत्र को सार्थक करते हुए प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक आर्थिक सहयोग की योजना संचालित कर रही है। कन्या सुमंगला योजना बड़ा उदाहरण है। इसके अलावा रोजगार के लिए भी कौशल विकास कार्यक्रम भी संचालित है। बैंक से मुद्रा योजना के तहत लोन भी दिलाया जाता है। समारोह को विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, अजय सिंह, संजय प्रताप जायसवाल, आईजी आशुतोष कुमार ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक कुमार ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, रमन मिश्र, टीपी गुप्ता, धर्मदेव तिवारी, एसके सिंह, सभी बीडीओ तथा वर-वधू के रिश्तेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर वधू को दिए गए उपहार
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि इस योजना में लाभान्वित होने के लिए निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री या दिव्यांग कन्या पात्र हैं। विवाह में सम्मलित जोड़ों को एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक मोबाइल हैंडसेट, वर एवं वधू के लिए वस्त्र, वर्तन, पांच लीटर का कुकर, बैग आदि दिया जा रहा है। 35 हजार रुपये वधू के खाते में भेजा जाएगा। गरीब, निर्धन तथा दो लाख से कम आय वाले अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ब्लाक, नगर पालिका या नगर पंचायत, जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त कर वहीं जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें