फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर-घर जाकर सांसद ने इकट्ठा किया मिट्टी व अक्षत

Sat, 16 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलश में मिट्टी लेते सांसद 
विज्ञापन
बस्ती। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पचासी में सासंद हरीश द्विवेदी व प्रमुख यशकांत सिंह ने घर-घर जाकर आंगन की मिट्टी और अक्षत इकट्ठा किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पर स्थापित शिलाफलक का सांसद ने अनावरण किया। इसी परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र और दिव्यांग शौचालय का सांसद ने लोकार्पण किया। प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत की ओर से चंद्रयान तीन की सफलता पर वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को संबोधित बधाई पत्र सांसद को सौंपा। मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष मंटू दुबे, अनंत सिंह, प्रशांत सिंह, अनूप शुक्ला, जिलाजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पंचायत गनेशपुर (चौरवां) के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रियाजुल हसन ने घर-घर जाकर मिट्टी और अक्षत एकत्रित किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, अरविंद श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, माधुरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें